संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,31जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ में भूमि गाइडलाइन दरों के युक्तिकरण एवं सरलीकरण के तहत रायपुर और कोरबा जिलों के लिए जारी संशोधित भूमि गाइडलाइन को लेकर रियल एस्टेट क्षेत्र और आम नागरिकों में सकारात्मक माहौल हैं। नई गाइडलाइन को जनहितकारी बताते हुए छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन (क्रेडाई) सहित विभिन्न संगठनों ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से सौजन्य मुलाकात कर उनका सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।
क्रेडाई पदाधिकारियों ने कहा,कि संशोधित भूमि गाइडलाइन व्यावहारिक और संतुलित हैं,जिससे संपत्ति के क्रय-विक्रय में पारदर्शिता बढ़ेगी और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। जनप्रतिनिधियों ने भी इसे मध्यम वर्ग, किसानों, व्यापारियों और निवेशकों के लिए राहतकारी बताया।
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य जनहित की रक्षा करते हुए,विकास और निवेश को बढ़ावा देना हैं। भूमि गाइडलाइन का निर्धारण स्थानीय परिस्थितियों और जनभावनाओं को ध्यान में रखकर किया गया हैं, ताकि अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े।












