Nexis News

ऐतिहासिक मावली मेला के संरक्षण-संवर्धन के लिए शासन देगा हरसंभव सहयोग : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,30जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर के ऐतिहासिक मावली मेला के संरक्षण, संवर्धन और उसकी पारंपरिक परंपराओं के निर्वहन के लिए शासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया हैं। वे नारायणपुर प्रवास के दौरान विश्राम भवन में जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा,कि मावली मेला जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक हैं,और ऐसे पारंपरिक मेलों का संरक्षण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने नक्सलवाद के संपूर्ण उन्मूलन के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि सुरक्षाबलों के साहसिक प्रयासों से बस्तर अब शांति और विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया,कि वर्ष 2030 तक बस्तर संभाग के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा सवा लाख करोड़ रुपये के निवेश का रोडमैप तैयार किया गया हैं। साथ ही पर्यटन, होम-स्टे, लघु उद्योग और आधारभूत संरचना को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं।इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद महेश कश्यप सहित जनप्रतिनिधि एवं समाज प्रमुख उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!