संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,1फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 1 फरवरी से माघपूर्णिमा के अवसर पर शुरू हो रहे राजिम कुंभ कल्प, शिवरीनारायण मेला एवं सिरपुर महोत्सव के लिए प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।मुख्यमंत्री ने कहा,कि छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के नाम से प्रसिद्ध राजिम, महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के त्रिवेणी संगम पर आयोजित होने वाला राजिम कुंभ कल्प प्रदेश की आस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक हैं। इसकी ऐतिहासिक गरिमा को पुनर्स्थापित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत हैं, इसी क्रम में ‘राजिम माघी पुन्नी मेला’ को पुनः राजिम कुंभ कल्प का स्वरूप दिया गया हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया,कि इस वर्ष राजिम कुंभ कल्प का आयोजन 1 फरवरी माघपूर्णिमा से 15 फरवरी महाशिवरात्रि तक किया जाएगा,जिसे रामोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान पुण्य स्नान, साधु-संतों के प्रवचन और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
मुख्यमंत्री ने माघपूर्णिमा के अवसर पर शिवरीनारायण में महानदी-शिवनाथ-जोंक नदी संगम पर लगने वाले मेले एवं महानदी तट पर आयोजित होने वाले सिरपुर महोत्सव की भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये आयोजन छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक चेतना, लोक संस्कृति और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।












