Nexis News

सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता और समय-सीमा में पूरा करें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,1फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नारायणपुर–कोंडागांव के बीच निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-130डी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

🟠बस्तर को महाराष्ट्र से जोड़ने वाला अहम मार्ग

डबल इंजन सरकार के तहत बस्तर अंचल के विकास को गति देने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 130-डी को प्राथमिकता दी जा रही हैं। लगभग 195 किलोमीटर लंबा यह मार्ग कोंडागांव से शुरू होकर नारायणपुर, कुतुल होते हुए,महाराष्ट्र सीमा के नेलांगुर तक जाएगा। इस सड़क के माध्यम से बस्तर क्षेत्र सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जुड़ेगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

🟠छत्तीसगढ़ में 122 किलोमीटर हिस्सा

इस राष्ट्रीय राजमार्ग का लगभग 122 किलोमीटर हिस्सा छत्तीसगढ़ में स्थित हैं। सड़क के पूर्ण होने से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुगम, सुरक्षित और तेज आवागमन संभव होगा, साथ ही क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

🟠विकास का मार्ग हैं,एनएच-130डी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि “एनएच-130डी केवल एक सड़क नहीं, बल्कि बस्तर के विकास और प्रगति का मार्ग हैं। यह परियोजना नक्सल प्रभावित इलाकों में विश्वास और निवेश को बढ़ाएगी।” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से अबूझमाड़ क्षेत्र में फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलने के बाद इस महत्वाकांक्षी परियोजना का कार्य तेजी से आगे बढ़ा हैं।निरीक्षण के दौरान राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद महेश कश्यप, लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!