Nexis News

विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर नीमगांव जलाशय में प्रशिक्षण कार्यशाला व स्वच्छता अभियान

संदिली सिंह,जशपुर,छत्तीसगढ़,2फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsविश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर वन मंडल जशपुर के तत्वावधान में जिला मुख्यालय से लगभग 22 किलोमीटर दूर स्थित,नीमगांव जलाशय परिसर में प्रशिक्षण कार्यशाला एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन तथा वन विभाग की टीम बड़ी संख्या में शामिल हुई।कार्यक्रम के दौरान नीमगांव वेटलैंड, जशपुर वनमंडल कैटलॉग का विमोचन डी एफ ओ शशि कुमार,एस डी ओ करन सिंह , विधायक रायमुनी भगत, रागिनी भगत, नागेंद्र भगत किया गया। इसके पश्चात उपस्थित ग्रामीणों एवं प्रतिभागियों ने वेटलैंड मित्र के रूप में स्वेच्छा से कार्य करने की शपथ ली।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए,वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) शशि कुमार ने विदेशी प्रवासी पक्षियों की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया,कि कुछ प्रवासी पक्षी लगभग 8000 किलोमीटर की दूरी तय कर नीमगांव जलाशय तक पहुंचते हैं। ये पक्षी माउंट एवरेस्ट से भी अधिक ऊँचाई पर उड़ान भरने में सक्षम होते हैं तथा बिना रुके करीब 800 किलोमीटर तक निरंतर उड़ सकते हैं।

डीएफओ ने कहा,कि यह क्षेत्रवासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि विदेशी प्रवासी पक्षी नीमगांव जलाशय को अपना अस्थायी बसेरा बना रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी,कि वन विभाग द्वारा नीमगांव में पक्षी विहार का निर्माण किया जा रहा हैं,जिससे आमजन स्थानीय एवं विदेशी प्रवासी पक्षियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।नवंबर से फरवरी तक दिखाई देते हैं, प्रवासी पक्षी डीएफओ शशि कुमार ने बताया,कि विदेशी प्रवासी पक्षी नवंबर से फरवरी के बीच नीमगांव जलाशय में देखे जाते हैं। इसके बाद वे पुनः अपने गंतव्य की ओर लौट जाते हैं। ये पक्षी सामान्यतः उन आर्द्रभूमि क्षेत्रों में आते हैं, जहां जलस्तर तीन मीटर से कम होता हैं।

🟠पक्षी मित्र बनकर संरक्षण का आह्वान

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा महामंत्री मण्डल जशपुर शहर एवं नीमगांव सरपंच नागेंद्र भगत ने कहा,कि पक्षी हमारे मित्र हैं,और उन्हें किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। नीमगांव का वातावरण प्रवासी पक्षियों के लिए अनुकूल हैं। उन्होंने ग्रामीणों से पक्षी मित्र बनकर संरक्षण में सहयोग करने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।

🟠पक्षियों को नुकसान पहुंचाने पर होगी सख्त कार्रवाई

जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने कहा,कि विदेशी प्रवासी पक्षियों का आगमन जिले के लिए गर्व की बात हैं। उन्होंने स्पष्ट किया,कि पक्षियों को नुकसान पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी से पर्यावरण एवं पक्षी संरक्षण के लिए संकल्प लेने की अपील की।कार्यक्रम के अंतर्गत जलाशय क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर रागिनी भगत भाजपा उपाध्यक्ष जशपुर मंडल शहर , रोशन,भगत,भैय्या राम, विशाल भगत,महावीर राम,विनोद अवधार ,करोंजा के पवन इसके आलावा वन मंडल की टीम सागर भगत, विनोद भगत, दीपक मिंज, बिंदेश्वर भगत, विजय थापा, दिनेश लकड़ा, संगीता भगत, सुरेश लकड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!