Nexis News

विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज हैं,केन्द्रीय बजट : मनोहर लाल

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,8फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

केंद्रीय ऊर्जा,आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने केन्द्रीय बजट को नवोत्थान और समावेशी विकास का वाहक बताते हुए कहा,कि यह बजट विकसित भारत–2047 के दीर्घकालिक विजन को साकार करने वाला एक सशक्त और दूरदर्शी दस्तावेज हैं। वे राजधानी रायपुर में एक दिवसीय प्रवास के दौरान आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा,कि इस बजट में आने वाले 25 वर्षों के लिए देश के आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी ढांचे के विकास की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत की गई हैं। उन्होंने बताया कि यह बजट पहली बार कर्तव्य भवन में तैयार किया गया हैं,जो शासन व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक हैं।

🟠राज्यों के विकास को मिलेगी नई गति

मनोहर लाल ने बताया कि बजट में 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट को सम्मिलित किया गया हैं, जिससे राज्यों को अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया,कि बजट प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन से बिजली, आवास, शहरी विकास और अधोसंरचना क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिलेगी।

🟠छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र प्रतिबद्ध

केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया,कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध और संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा,कि राज्य में आधारभूत संरचना को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र हरसंभव सहयोग देगा।प्रेस वार्ता में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद  संतोष पाण्डेय, बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!