Nexis News

आबकारी भवन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कंप्यूटर-प्रिंटर जले,महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,9फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsलाभाण्डी स्थित आबकारी भवन में शुक्रवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया,जब छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के कार्यालय में अचानक आग लग गई। शाम करीब 8:30 बजे तृतीय तल के एक कक्ष में विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी।

घटना की भनक सबसे पहले रात्रि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड को लगी,जिसे कमरे से जलने जैसी तेज गंध महसूस हुई। सतर्कता दिखाते हुए,उसने तत्काल अन्य कर्मचारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्टाफ ने बिना समय गंवाए भवन में उपलब्ध अग्निरोधक उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया।

आग की चपेट में आकर कार्यालय में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर और यूपीएस जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही,कि किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज को नुकसान नहीं पहुंचा। सभी फाइलें लोहे की अलमारियों में सुरक्षित रखी गई थीं।

सूचना मिलते ही,विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। अगले दिन शनिवार सुबह 08 फरवरी 2026 को पुनः निरीक्षण किया गया, जिसमें पुष्टि हुई कि घटना में किसी भी जरूरी रिकॉर्ड या दस्तावेज को कोई क्षति नहीं हुई हैं। आग से अन्य किसी कक्ष या सामग्री को भी नुकसान नहीं हुआ।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!