Nexis News

रायपुर में पिस्टल लेकर घूम रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,कमिश्नरेट लागू होते ही पुलिस का एक्शन

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,16फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsरायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही हैं।यह मामला पंडरी इलाके का हैं, जहां पुलिस ने पिस्टल लेकर घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।गिरफ्तार आरोपी की पहचान नंदू शर्मा के रूप में हुई हैं,जो पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी लोगों को डराने-धमकाने के इरादे से अवैध पिस्टल लेकर क्षेत्र में घूम रहा था।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और उसके पास से पिस्टल बरामद की। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पिस्टल उसे कहां से मिली और वह किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। साथ ही उसके आपराधिक नेटवर्क और संभावित साथियों की भी जांच की जा रही हैं।पुलिस का साफ कहना हैं,कि कमिश्नरेट लागू होने के बाद राजधानी में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

🟠बाइट:

मयंक गुर्जर, डीसीपी उत्तर रायपुर

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!