Nexis News

भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट : छत्तीसगढ़ का स्टॉल बना ग्लोबल आकर्षण

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,19फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में छत्तीसगढ़ का स्टॉल निवेशकों और तकनीकी विशेषज्ञों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। “छत्तीसगढ़ ड्रिवन बाय इंटेलिजेंस” थीम पर आधारित इस स्टॉल में राज्य की एआई क्षमता, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश संभावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा हैं।

🟠देश का पहला एआई डाटा सेंटर पार्क

स्टॉल में नवा रायपुर में स्थापित किए जा रहे,देश के पहले एआई डाटा सेंटर पार्क की विस्तृत जानकारी दी जा रही हैं। लगभग 1000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश और एक लाख तक जीपीयू क्षमता वाली यह परियोजना छत्तीसगढ़ को एआई, हाई-परफॉर्मेंस डाटा प्रोसेसिंग और डिजिटल इनोवेशन का बड़ा हब बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही हैं।

🟠मुख्यमंत्री का बयान

विष्णु देव साय ने कहा कि यह पहल प्रदेश को डिजिटल नवाचार और उच्च तकनीकी निवेश का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे युवाओं को नए अवसर मिलेंगे और छत्तीसगढ़ भविष्य की अर्थव्यवस्था में मजबूत स्थान बनाएगा।

🟠निवेशकों में उत्साह

औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के तहत एआई, रोबोटिक्स और उन्नत तकनीक क्षेत्रों में विशेष प्रोत्साहन, निर्बाध बिजली आपूर्ति, स्मार्ट सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर और उत्कृष्ट कनेक्टिविटी को भी स्टॉल में प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने राज्य में एआई और डाटा सेंटर क्षेत्र में निवेश को लेकर विशेष रुचि दिखाई।छत्तीसगढ़ की यह पहल राज्य को उभरते टेक्नोलॉजी और इनोवेशन इकोसिस्टम के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!