Nexis News

“नई दिशा, नई धार, नई रफ्तार”: SANKALP बजट 2026-27 से विकसित छत्तीसगढ़ की ओर बड़ा कदम

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,24फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ के वर्ष 2026-27 के “SANKALP” बजट को लेकर भाजपा युवा नेता अमित चौधरी ने जोरदार स्वागत किया हैं। उन्होंने इसे प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का विजन डॉक्यूमेंट बताते हुए कहा,कि Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट सर्वसमावेशी और दूरदर्शी विकास की मजबूत नींव रखता हैं।अमित चौधरी ने कहा कि OP Choudhary द्वारा पेश किया गया यह बजट प्रदेश को नई ऊर्जा, नई सोच और नई रफ्तार देगा। उन्होंने इसे Narendra Modi के “विकसित भारत” संकल्प की दिशा में छत्तीसगढ़ का सशक्त योगदान बताया।

उन्होंने जानकारी दी कि बजट में घोषित 5 मुख्यमंत्री मिशन—AI मिशन, खेल उत्कर्ष मिशन, पर्यटन विकास मिशन, अधोसंरचना मिशन और स्टार्टअप-NIPUN मिशन—युवाओं को आधुनिक तकनीक, कौशल विकास और स्टार्टअप से जोड़ेंगे। अधोसंरचना और पर्यटन में निवेश बढ़ाकर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही यह बजट किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष फोकस करता हैं।अमित चौधरी ने कहा कि यह बजट सिर्फ आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि “ज्ञान से गति, विकास से विश्वास और अवसर से आत्मनिर्भरता” का स्पष्ट संकल्प हैं, जो छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!