विश्व पर्यावरण दिवस पर बसदेई चौकी में भव्य वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

संदिली सिंह,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,7जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले में, पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उपमहानिरीक्षक प्रशांत सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में न्यूनतम 15 पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का अभियान संचालित किया गया।इसी क्रम में बसदेई चौकी परिसर में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र क्रमांक-4 के विधायक भूलन सिंह मरावी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

🟠फलदार पौधों से हरियाली बढ़ाने की पहल

कार्यक्रम के दौरान कटहल, आंवला, नींबू, अमरूद और मुनगा जैसे फलदार एवं औषधीय महत्व के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने इन पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने का भी संकल्प लिया।विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा,कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।

🟠पुलिस और समाज ने मिलकर दिया हरियाली का संदेश

चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी था।

🟠बड़ी संख्या में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और नागरिक

वृक्षारोपण कार्यक्रम में बसदेई सरपंच मनोज सिंह, उचड़ी सरपंच दिलीप सिंह शर्मा, सत्यवीर सिंह, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश केसरी, कमल साय यादव, अंबिका प्रसाद, संतोष सिंह, भाजपा नेता तामेश्वर राजवाड़े, वेद प्रकाश राजवाड़े सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

🟠पुलिस जवानों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक निर्मल मिंज, शिवकुमार सारथी, महेंद्र सिंह, आरक्षक निलेश जायसवाल, आदित्य यादव, अशोक सिंह, अशोक केवट, अनिल विश्वकर्मा, देवदत्त दुबे, भुवनेश्वर सिंह, रामकुमार सिंह तथा महिला आरक्षक पूनम सिंह सहित चौकी स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

🟠”एक पौधा, एक जिम्मेदारी” का संदेश

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा,कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन का आधार नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन, जल संरक्षण और जैव विविधता के संरक्षण के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की सुरक्षा और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें