न्यूज डेस्क,अम्बिकापुर,छत्तीसगढ़,8जून2026
सुशासन तिहार-2026 के तहत 09 जून को विकासखंड सीतापुर के बनेया हाई स्कूल ग्राउंड में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में 14 ग्राम पंचायतों आरा, बनेया, बंशीपुर, बेलगांव, भिठुआ, चलता, गुतुरमा, हन्दीसांड, लिचिरमा, पेटला, प्रतापगढ़, सूर, राधापुर और उलकिया के ग्रामीण अपनी मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।शिविर के प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर तथा सहायक प्रभारी सीईओ जनपद पंचायत सीतापुर होंगे। प्रशासन ने ग्रामीणों से शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन देने की अपील की हैं।












