नशा मुक्त सरगुजा के लिए सड़कों पर उतरा समाज : राजमोहनी देवी सेवा संस्थान की विशाल जनजागरण रैली, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,10जून2026

नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के खिलाफ समाज को जागरूक करने और सरगुजा संभाग को नशा मुक्त बनाने की मांग को लेकर पद्मश्री माता राजमोहनी देवी सेवा संस्थान, मुख्य आश्रम गोविंदपुर के तत्वावधान में अंबिकापुर में विशाल जनजागरण रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश देते हुए, महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।रैली का नेतृत्व माता राजमोहनी देवी की उत्तराधिकारी पूज्य माता रामबाई एवं संत गहिरा गुरु सनातन संत आश्रम के अध्यक्ष श्रद्धेय बबरू वाहन ने किया। इस अवसर पर जनजाति गौरव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष रामलखन सिंह पैकरा, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, अमृत सिंह मराबी, त्रिभुवन सिंह, परमेश्वर सिंह मरकाम, अरुणा सिंह, सहदेव भगत सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

🟠नशा मुक्त समाज का दिया संदेश

रैली माता राजमोहनी देवी सभा भवन से प्रारंभ होकर एमजी रोड, अंबेडकर चौक, गांधी चौक और विवेकानंद चौक से होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। इस दौरान “नशा मुक्ति कर जोर अभियान चलाना हे, हमर सरगुजा ला नशा ले मुक्त बनाना हे” जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा।रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और समाज के लोगों ने भाग लेकर नशे के खिलाफ जनजागरण का संदेश दिया।

🟠संतों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

रैली से पूर्व आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रद्धेय बबरू वाहन ने कहा,कि माता राजमोहनी देवी और संत गहिरा गुरुजी ने समाज को मांस और मदिरा त्यागने का संदेश दिया था। समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व हैं,कि वे संतों के बताए मार्ग पर चलकर नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।🟠समाज परिवर्तन के लिए संतों की सीख जरूरी

जनजाति गौरव समाज के प्रदेश महामंत्री रामलखन सिंह पैकरा ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं,कि हमें माता राजमोहनी देवी और संत गहिरा गुरु जैसे महान संतों का मार्गदर्शन मिला हैं। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक हैं।वहीं पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि समाज को एकजुट रखने और नई पीढ़ी को सही दिशा देने के लिए संतों की शिक्षाओं को हमेशा स्मरण रखना चाहिए।

🟠बड़ी संख्या में जुटे अनुयायी

कार्यक्रम में राजमोहनी देवी सेवा संस्थान के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अनुयायियों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने नशा मुक्त समाज निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए जनजागरण अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें