न्यूज डेस्क,कोरबा,छत्तीसगढ़,10जून2026
जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर में मंगलवार को,उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा क्षेत्र धमाकों की आवाज से गूंज उठा और आसमान में धुएं का विशाल गुबार दिखाई देने लगा।जानकारी के अनुसार रामपुर स्थित ‘शर्मा पटाखा गोदाम’ में अचानक आग भड़क उठी। गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे होने के कारण लगातार धमाके होते रहे, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
🟠दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
आग की सूचना मिलते ही कटघोरा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों से भी अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाया जा रहा हैं।
🟠पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया हैं। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी जा रही हैं।
🟠आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं
फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया हैं। प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और संभावित हताहतों की वास्तविक जानकारी सामने आ सकेगी।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं,और लोग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।












