Nexis News

प्राथमिक शाला जरिया एवं पूर्व माध्यमिक शाला डूमरटोली में शालेय स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,11जून2026

कलेक्टर कार्यालय जशपुर के निर्देशन में जिले के प्राथमिक शाला जरिया एवं पूर्व माध्यमिक शाला डूमरटोली में शालेय स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान ग्राम पंचायत डूमरटोली की सरपंच मालती कुजूर की उपस्थिति एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) तरुण कुमार पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

स्वच्छता अभियान के दौरान विद्यालय के कक्षों, प्रांगण, रसोई गृह तथा शौचालयों की व्यापक साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ विद्यालय वातावरण के निर्माण का संदेश दिया।इस अवसर पर सरपंच मालती कुजूर ने स्वच्छता संदेश का वाचन करते हुए विद्यार्थियों और ग्रामीणों को अपने घर, विद्यालय तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा,कि स्वच्छता न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं,बल्कि एक बेहतर समाज के निर्माण की आधारशिला भी हैं।

कार्यक्रम में संकुल शैक्षिक समन्वयक सत्यदीप प्रसाद, प्रभारी प्रधान पाठक किरण राम महारथी, शिक्षक संजीव कुमार यादव, मंत्री बाई एवं संतोषी ओहदार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाने में सक्रिय योगदान दिया।शिक्षा विभाग द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य विद्यालयों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की आदत विकसित करना हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!