Nexis News

पशु क्रूरता व अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, राजपुर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

अर्पित तिवारी,रामानुजगंज,छत्तीसगढ़,12जून 2026

थाना राजपुर पुलिस ने पशुओं के प्रति क्रूरता और अवैध परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए, एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने वाहन से कुल 12 मवेशियों को सुरक्षित बरामद किया हैं।जानकारी के अनुसार, 11 जून 2026 की रात्रि में पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गोपालपुर क्षेत्र में एक पिकअप वाहन में पशुओं को अवैध रूप से भरकर परिवहन किया जा रहा हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन की घेराबंदी कर जांच की।जांच के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक UP-65 QT-1375 को रोका गया, जिसमें पशुओं को अत्यंत क्रूर और अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंस कर भरा गया था।

🟠आरोपी गिरफ्तार

वाहन चालक ने अपना नाम अशोक गिरी (50 वर्ष), निवासी ग्राम डवरी कला, थाना बबुरी, जिला चंदौली (उत्तर प्रदेश) बताया। पूछताछ में उसने बताया,कि वह पशुओं को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर क्षेत्र में ले जा रहा था।मौके से वाहन में 06 मवेशी और आसपास बंधे हुए 06 अन्य मवेशी, इस प्रकार कुल 12 मवेशी बरामद किए गए।

🟠मामला दर्ज, जांच जारी

प्रथम दृष्टया पशु क्रूरता और अवैध परिवहन पाए जाने पर थाना राजपुर में अपराध क्रमांक 147/2026 दर्ज किया गया हैं। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2024, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया हैं।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और आगे की जांच जारी हैं।

🟠पुलिस की अपील

जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की हैं,कि पशु तस्करी या क्रूरता से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!