संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,18जून2026
लोकसभा अध्यक्ष ने गुरुवार को राजधानी रायपुर, स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शॉल, स्मृति-चिन्ह एवं छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान विश्वविख्यात पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत और सम्मान किया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा अध्यक्ष के छत्तीसगढ़ आगमन का स्वागत करते हुए कहा,कि संसदीय परंपराओं को सशक्त बनाने, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करने तथा जनप्रतिनिधियों की भूमिका को प्रभावी बनाने में श्री बिरला का योगदान प्रेरणादायी रहा हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में लोकतांत्रिक संस्थाएं और अधिक मजबूत होंगी।सौजन्य मुलाकात के दौरान राज्य के विकास, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष , केंद्रीय राज्य मंत्री , संसदीय कार्य मंत्री तथा सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।यह मुलाकात राज्य और केंद्र के बीच समन्वय, लोकतांत्रिक मूल्यों के संवर्धन तथा विकासोन्मुख विषयों पर सार्थक संवाद के रूप में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।











