Nexis News

प्रशासनिक दक्षता और जन-सरोकार से बनाई पहचान, नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल का आज जन्मदिन

रामानुजगंज,छत्तीसगढ़,20जून 2026

नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के अध्यक्ष रमन अग्रवाल आज अपना जन्मदिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर सुबह से ही उनके निवास और कार्यालय में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ हैं। सरगुजा संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और विशेषकर युवा वर्ग उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी सुबह से ही उनके समर्थक और स्थानीय लोग उनके दीर्घायु जीवन की कामना कर रहे हैं।

🟠पद की गरिमा के साथ जनता से सीधा जुड़ाव

रामानुजगंज की स्थानीय राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में रमन अग्रवाल एक ऐसे चेहरे के रूप में उभरे हैं, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता यह रही हैं,कि वे दफ्तर की फाइलों से इतर ज़मीनी हकीकत पर अधिक भरोसा करते हैं। वार्डों का औचक निरीक्षण करना, विकास कार्यों की खुद मॉनिटरिंग करना और आम जनता के लिए चौबीस घंटे उपलब्ध रहना उनकी दिनचर्या में शामिल है। स्थानीय नागरिकों का कहना हैं, कि अध्यक्ष बनने के बाद भी उनके व्यवहार में पुरानापन और सहजता बरकरार हैं,जो अमूमन नेताओं में कम ही देखने को मिलती हैं।

🟠युवाओं के मार्गदर्शक और विकासपरक सोच

नगर पालिका क्षेत्र के भीतर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, साफ-सफाई की व्यवस्था को पटरी पर लाने और जनहित की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में उन्होंने एक कुशल प्रशासक की भूमिका निभाई है। शहर के युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता का मुख्य कारण यह हैं,कि वे युवाओं के रचनात्मक विचारों को तवज्जो देते हैं और खेल-कूद से लेकर सामाजिक आयोजनों में हमेशा बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं। यही वजह है कि आज उन्हें क्षेत्र में ‘युवाओं की धड़कन’ के तौर पर देखा जाता हैं।

🟠विवादों से दूर, काम पर फोकस

दलगत राजनीति और खींचतान से दूर रहकर सिर्फ शहर के विकास और जन-समस्याओं के निराकरण पर ध्यान केंद्रित करना रमन अग्रवाल के व्यक्तित्व का सबसे मजबूत पहलू माना जाता हैं। विरोधियों के प्रति भी उनका रुख हमेशा मर्यादित रहता हैं,जिसके चलते वे हर वर्ग में लोकप्रिय हैं।

उनके जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों द्वारा कई जगह सेवा कार्यों के आयोजन की भी खबरें हैं। Nexis News परिवार नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल जी को जन्मदिन की सहर्ष बधाई प्रेषित करता हैं,और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, सपरिवार खुशहाली व दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!