Nexis News

कोटमहर गार्डन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया सामूहिक योगाभ्यास

न्यूज डेस्क,नारायणपुर,छत्तीसगढ़,21जून2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नारायणपुर का, कोटमहर गार्डन योगमय वातावरण से सराबोर नजर आया। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।योग दिवस की थीम के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। पूरे परिसर में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश गूंजता रहा।इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा,कि योग भारत की हजारों वर्षों पुरानी सांस्कृतिक विरासत हैं, जिसने आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखाया हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली और आज विश्व के करोड़ों लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना चुके हैं।उन्होंने कहा,कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन को शांत, विचारों को सकारात्मक और जीवन को संतुलित बनाने की जीवन पद्धति हैं। नियमित योगाभ्यास से तनाव, चिंता और विभिन्न बीमारियों से बचाव संभव हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारिता लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी, पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, डीएफओ डॉ. वेंकटेशा एम.जी., अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।योग दिवस के इस आयोजन ने लोगों को स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और अनुशासित जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ और निरोग समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!