खेत की जुताई के दौरान जमीन से निकला संदिग्ध मोर्टार शेल, इलाके में दहशत

न्यूज डेस्क,बिसरा,झारखंड,23जून2026

ओडिशा-झारखंड सीमा क्षेत्र में एक खेत से संदिग्ध सैन्य मोर्टार शेल मिलने के बाद,इलाके में सनसनी फैल गई हैं। यह घटना झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सोनपोखरी गांव की हैं, जहां खेती के दौरान जमीन के भीतर दबा हुआ भारी धातु का गोला मिला।जानकारी के अनुसार किसान विजय हेंब्रम के खेत में ट्रैक्टर से जुताई का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर के टिलर में कोई भारी वस्तु फंस गई। शुरुआत में इसे सामान्य लोहे का टुकड़ा समझा गया, लेकिन मिट्टी हटाने पर करीब दो फीट लंबा और लगभग 30 किलो वजनी सैन्यनुमा गोला दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही मनोहरपुर डीएसपी डेविड ए. डोडराय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित कर दिया और लोगों को संदिग्ध वस्तु से दूर रहने की हिदायत दी।प्रारंभिक तौर पर इसे द्वितीय विश्वयुद्ध काल का मोर्टार शेल माना जा रहा हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह किसी सैन्य गतिविधि या विमान से जुड़ा पुराना विस्फोटक हो सकता हैं,जो वर्षों से जमीन के भीतर दबा हुआ था। हालांकि इसकी वास्तविक पहचान और स्थिति की पुष्टि बम निरोधक दस्ते तथा विशेषज्ञों की जांच के बाद ही हो सकेगी।सौभाग्य की बात यह रही कि जुताई के दौरान किसी प्रकार का विस्फोट नहीं हुआ। यदि यह संदिग्ध शेल सक्रिय अवस्था में होता और विस्फोट हो जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं,तथा विशेषज्ञों की टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें