Nexis News

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: अधिक कीमत पर खाद बेचने वाले केंद्र पर छापा, 3219 बोरी उर्वरक जब्त

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,25जून2026

किसानों के हितों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर,कृषि विभाग ने सरगुजा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए,अधिक कीमत पर खाद बेचने के आरोप में एक उर्वरक विक्रय केंद्र को सील कर दिया। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई जांच में आरोप सही पाए जाने पर विभाग ने 3219 बोरी उर्वरक जब्त कर लिया।जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के नेहरूनगर (डीगमा) स्थित मेसर्स सरगुजा कृषि राय केंद्र के खिलाफ एक किसान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि निर्धारित सरकारी दर से अधिक कीमत लेकर खाद बेची जा रही हैं। शिकायत मिलते ही कृषि विभाग ने तत्काल जांच शुरू की।

🟠डिजिटल साक्ष्यों से हुई पुष्टि

जांच टीम ने शिकायतकर्ता किसान का बयान दर्ज किया और ऑनलाइन भुगतान से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की। जांच में यह स्पष्ट हुआ,कि किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूली जा रही थी।शिकायत सही पाए जाने के बाद कृषि विभाग की जिला स्तरीय टीम ने गुरुवार को उर्वरक विक्रय केंद्र पर औचक छापा मारा। निरीक्षण के दौरान गोदाम में मौजूद 3219 बोरी उर्वरक जब्त कर पूरे विक्रय केंद्र को सील कर दिया गया।

🟠किसानों के हितों से समझौता नहीं

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया हैं,कि किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। खरीफ सीजन के दौरान खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी या अधिक कीमत पर बिक्री किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के, निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में उर्वरक विक्रेताओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही हैं और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही हैं।

🟠किसानों से की गई अपील

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की हैं,कि यदि कहीं भी खाद-बीज की कालाबाजारी, अधिक कीमत वसूली या किसी प्रकार की अनियमितता दिखाई दे तो उसकी जानकारी तुरंत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 या कृषि विभाग के अधिकारियों को दें, ताकि दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

🟠इन अधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्रवाई के दौरान सहायक संचालक कृषि कुंवर साय पैंकरा, उर्वरक निरीक्षक जे. आलम, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सीताराम भगत सहित कृषि विभाग की टीम मौजूद रही।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!