Nexis News

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई : जीपीएम में 3 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त, अवैध खनन माफियाओं पर सरकार का बड़ा प्रहार

न्यूज डेस्क,जीपीएम,छत्तीसगढ़,27जून2026

छत्तीसगढ़ में अवैध खनन के खिलाफ,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सख्त नीति का असर अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट दिखाई देने लगा हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर, ग्रामीणों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद जिला प्रशासन और खनिज विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर,अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त 3 जेसीबी मशीनें और 3 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। इस कार्रवाई ने साफ संदेश दिया है कि प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों की लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने देवराजपारा-सधवानी, बंधी-बचरवार और सिलपहरी क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान देवराजपारा-सधवानी से दो जेसीबी मशीनें, बंधी-बचरवार से एक जेसीबी तथा सिलपहरी क्षेत्र से अवैध रेत परिवहन में लगे तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए। सभी जब्त वाहनों को नियमानुसार पुलिस लाइन अमरपुर में सुरक्षित रखा गया हैं।

🟠मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी जनता की मजबूत आवाज

जानकारी के अनुसार सधवानी गांव के ग्रामीणों ने, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और कलेक्टर कार्यालय में अवैध उत्खनन की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए खनिज विभाग को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से न केवल अवैध खनन पर रोक लगी, बल्कि आम जनता का शासन-प्रशासन पर विश्वास भी और मजबूत हुआ।🟠प्राकृतिक संसाधनों की लूट किसी कीमत पर नहीं होगी बर्दाश्त

कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने स्पष्ट कहा,कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण जैसी गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण, सतत निगरानी और शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण हो और शासन को राजस्व की हानि से बचाया जा सके।

🟠दोषियों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

खनिज विभाग ने बताया कि जब्त किए,गए सभी वाहनों के मालिकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं। नियमानुसार अर्थदंड एवं अन्य निर्धारित राशि जमा करने के बाद ही वाहनों को छोड़ा जाएगा।इस पूरी कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी आदित्य मानकर, खनिज निरीक्षक सुजीत कंवर, खनिज सिपाही शिवकुमार लहरे, नगर सैनिक सतीश साहू सहित जिला खनिज उड़नदस्ता दल के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर सरकार यह संदेश दे रही हैं,कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!