अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,29जून 2026
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे,अभियान के तहत रामानुजगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए,10 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया हैं।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। इसी दौरान 28 जून को रामानुजगंज थाना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली,कि वार्ड क्रमांक-3 निवासी राजेश रवि (40 वर्ष) अपने घर में बड़ी मात्रा में हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए हैं।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गवाहों के साथ आरोपी के घर पर दबिश दी।
तलाशी के दौरान दो लाल रंग के जर्किन में रखी 10 लीटर कच्ची महुआ शराब,जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,300 रुपये है, बरामद की गई।पूछताछ के दौरान आरोपी शराब रखने या बेचने संबंधी कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।मामला गैर-जमानती होने के कारण आरोपी को 29 जून को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय साहू, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक चंदूलाल जैन, प्रधान आरक्षक संजीव सिंह, नारायण तिवारी तथा आरक्षक नील कमल टंडन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।











