अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,30जून 2026
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की रनहत चौकी पुलिस ने,जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट के मामले में फरार चल रहे,आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था,जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी।पुलिस के अनुसार, ग्राम लुरगी खुर्द निवासी सोहन राम ने 12 जून 2026 को थाना चलगली में, शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि कर्ज के रूप में दिए गए पैसे वापस मांगने पर धर्मजीत सोनी और उसके एक अन्य साथी ने उसके साथ विवाद किया। आरोप हैं,कि इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
शिकायत के आधार पर चौकी रनहत, थाना चलगली में अपराध क्रमांक 34/2026 दर्ज कर धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(द) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।जांच के दौरान आरोपी धर्मजीत सोनी (37 वर्ष), निवासी रनहत, थाना चलगली लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर उसकी तलाश कर 29 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में अन्य आरोपी की तलाश और आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही हैं।












