न्यूज डेस्क,राउरकेला,उड़ीसा,1जुलाई 2026
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई हैं। झारखंड के रांची निवासी एक यूट्यूबर का कथित रूप से,अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी उसकी कार, मोबाइल फोन और पर्स लूटकर फरार हो गए, लेकिन भागने के दौरान हुए एक सड़क हादसे ने इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश कर दिया।मृतक की पहचान शिवधन लोहार के रूप में हुई हैं,जो रांची के रहने वाले थे और सोशल मीडिया पर सक्रिय यूट्यूबर बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह एक रिश्तेदार के साथ सुंदरगढ़ मेडिकल कॉलेज आए थे। वापस लौटते समय तीन बदमाशों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया और कथित तौर पर उनका अपहरण कर लिया।
🟠80 किलोमीटर दूर ले जाकर की बेरहमी से हत्या
पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपियों ने शिवधन को करीब 80 किलोमीटर दूर हेमगिर थाना क्षेत्र के डुडुका इलाके में ले जाकर धारदार हथियार से हमला किया। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी शव को वहीं छोड़कर उनकी कार, मोबाइल फोन और पर्स लेकर फरार हो गए।
🟠सड़क हादसे ने खोला हत्या का राज
वारदात के बाद आरोपी मृतक की कार लेकर भाग रहे थे। इसी दौरान कोयला कॉरिडोर के भासमा क्षेत्र में उनकी कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा इतना भीषण था,कि मुख्य आरोपी शुभेंदु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एक नाबालिग संदिग्ध को भी हिरासत में लिया हैं।इसी दुर्घटना के बाद पुलिस को कार और संदिग्ध परिस्थितियों की जानकारी मिली, जिसके आधार पर पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ।
🟠लूट या सुनियोजित साजिश? कई पहलुओं पर जांच
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी हैं,कि वारदात का मकसद केवल लूट था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश भी थी। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड, उनके आपसी संबंध और घटना से पहले की गतिविधियों की भी जांच की जा रही हैं।घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और डिजिटल सबूतों के आधार पर पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही हैं।
🟠सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस सनसनीखेज हत्याकांड ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों और सीमावर्ती इलाकों में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना हैं,कि इस मार्ग पर पहले भी लूटपाट और अपराध की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे यात्रियों में भय का माहौल हैं।पुलिस ने कहा हैं,कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही हैं,और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने का दावा किया गया हैं।











