Nexis News

अंबिकापुर इंजीनियरिंग कॉलेज को ₹14.08 करोड़ की बड़ी सौगात, 16 साल बाद अधोसंरचना विस्तार को मिली मंजूरी

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,3जुलाई 2026

शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, अंबिकापुर को राज्य शासन से अधोसंरचना विकास के लिए ₹14.0822 करोड़ की स्वीकृति मिली हैं। लंबे समय से लंबित इस परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद,कॉलेज के विस्तार और आधुनिकीकरण का रास्ता साफ हो गया हैं। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा एकीकृत निविदा के माध्यम से निर्माण कार्य कराया जाएगा।🟠दो नए शैक्षणिक भवन और आधुनिक प्रयोगशालाएं बनेंगी

स्वीकृत परियोजना के तहत G+1 के दो नए शैक्षणिक भवन बनाए जाएंगे। पहले भवन में सिविल, मैकेनिकल और माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग संचालित होंगे, जबकि दूसरे भवन में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE), इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE) और एमबीए विभाग के लिए कक्षाएं एवं आधुनिक प्रयोगशालाएं विकसित की जाएंगी।

🟠100 सीटर बालिका छात्रावास सहित कई नई सुविधाएं

परियोजना में 100 सीटों वाला बालिका छात्रावास, बाउंड्री वॉल, वाहन पार्किंग शेड और अन्य आवश्यक अधोसंरचनात्मक सुविधाओं का भी निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य की शुरुआत बाउंड्री वॉल से किए जाने की योजना है और सभी कार्यों की निविदा प्रक्रिया एक साथ पूरी की जाएगी।

🟠16 वर्षों का इंतजार हुआ खत्म

कॉलेज की अधोसंरचना विस्तार योजना वर्ष 2010 से लंबित थी। करीब 16 वर्षों के इंतजार के बाद इस परियोजना को स्वीकृति मिली हैं। बताया गया,कि सांसद चिंतामणि महाराज द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र के लगभग 20 दिनों के भीतर स्वीकृति जारी हुई। वहीं पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रयासों को भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं।

🟠CGIT बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

नई स्वीकृति से डिगमा स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का स्वरूप आधुनिक और सुविधायुक्त होगा। साथ ही प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुरूप संस्थान को भविष्य में छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (CGIT) के रूप में विकसित करने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!