न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,10जुलाई 2026
मैनपाट में बाइकर्स गैंग की लापरवाही और स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, सरगुजा पुलिस ने बड़ा एक्शन शुरू कर दिया हैं। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर पूरे जिले में विशेष अभियान चलाकर बाइकर्स गैंग और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही हैं।पुलिस की टीमें बस स्टैंड, बिलासपुर चौक, खरसिया नाका, दरिमा चौक सहित शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में तैनात हैं। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट वाली बाइक, नाबालिग चालक, तेज रफ्तार वाहन, स्टंटबाजी करने वाले युवकों और बिना वैध दस्तावेज के वाहन चला रहे लोगों की सघन जांच की जा रही हैं।
🟠बाइकर्स गैंग की हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर
पुलिस प्रत्येक संदिग्ध बाइक और वाहन की जांच कर रही हैं। ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा, नंबर प्लेट और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मौके पर ही चालानी कार्रवाई के साथ वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही हैं।
🟠स्टंटबाजी और हुड़दंग पर अब नहीं मिलेगी छूट
पुलिस का कहना हैं,कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करना, तेज रफ्तार में बाइक चलाना और लोगों की जान जोखिम में डालना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
🟠अभियान रहेगा लगातार जारी
सरगुजा पुलिस ने स्पष्ट किया हैं,कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने युवाओं से यातायात नियमों का पालन करने और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने की अपील की हैं।












