Nexis News

बलरामपुर पुलिस को मिली बड़ी मजबूती : 19 नए वाहन बेड़े में शामिल, एसपी ने दिखाई हरी झंडी,उत्कृष्ट जवान सम्मानित, राष्ट्रीय एकता दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,10जुलाई 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज पुलिस को कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए बड़ी मजबूती मिली हैं। शुक्रवार को रक्षित आरक्षी केंद्र बलरामपुर में आयोजित साप्ताहिक जनरल परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने,पुलिस विभाग को आवंटित 1 नई बस और 18 नई मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नए वाहनों के शामिल होने से जिले में पुलिस की गश्त, त्वरित प्रतिक्रिया और आम जनता को बेहतर पुलिसिंग का लाभ मिलेगा।कार्यक्रम की शुरुआत भव्य जनरल परेड से हुई, जहां परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन ने पुलिस अधीक्षक को सलामी दी। इसके बाद एसपी ने परेड का निरीक्षण किया और उत्कृष्ट टर्नआउट एवं अनुशासित प्रदर्शन करने वाले 4 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।🟠अनुशासनहीन कर्मचारियों पर भी सख्ती

जनरल परेड के बाद आयोजित ऑर्डरली रूम (OR) में अनुशासनहीनता से जुड़े 4 मामलों का निराकरण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया,कि बेहतर पुलिसिंग के लिए अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता हैं,और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।🟠सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘एकता वृक्षारोपण’

कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में ‘एकता वृक्षारोपण’ अभियान भी चलाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।🟠वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक प्रमोद किस्पोट्टा, मो. याकूब मेमन सहित मुख्यालय और विभिन्न थाना-चौकियों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।पुलिस विभाग का कहना हैं,कि नए वाहनों की उपलब्धता से जिले में अपराध नियंत्रण, गश्त और आपातकालीन पुलिस प्रतिक्रिया पहले से अधिक प्रभावी होगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!