संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,11जुलाई2026
छत्तीसगढ़ के मेडिकल शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई हैं। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल (JNM) मेडिकल कॉलेज, रायपुर में एमबीबीएस की 20 नई सीटों को मंजूरी दे दी हैं। अब शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कॉलेज में 230 की जगह 250 छात्रों को प्रवेश मिल सकेगा।NMC द्वारा 10 जुलाई 2026 को जारी लेटर ऑफ परमिशन (LoP) के अनुसार यह अनुमति पं. दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंसेज एंड आयुष यूनिवर्सिटी, छत्तीसगढ़ से संबद्ध जेएनएम मेडिकल कॉलेज के लिए दी गई हैं।
🟠मेडिकल शिक्षा को मिलेगा बड़ा विस्तार
एमबीबीएस सीटों में वृद्धि से अब प्रदेश के अधिक छात्रों को अपने ही राज्य में मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे न केवल मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की प्रतिस्पर्धा का दबाव कुछ कम होगा, बल्कि भविष्य में राज्य को अधिक संख्या में प्रशिक्षित डॉक्टर भी मिल सकेंगे।
🟠63 वर्षों में 60 से 250 सीटों तक का सफर
वर्ष 1963 में केवल 60 एमबीबीएस सीटों के साथ शुरू हुआ जेएनएम मेडिकल कॉलेज लगातार विस्तार करता रहा हैं।
सीटों का सफर इस प्रकार रहा—
🔸️1963 – 60 सीटें
🔸️बाद में – 100 सीटें
🔸️2009 – 150 सीटें
🔸️2019 – 180 सीटें
🔸️2023 – 230 सीटें
🔸️2026 – 250 सीटें (20 नई सीटों की मंजूरी)
🟠छात्रों और स्वास्थ्य व्यवस्था दोनों को मिलेगा लाभ
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा,कि एमबीबीएस सीटों में बढ़ोतरी से प्रदेश के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे और उन्हें दूसरे राज्यों पर कम निर्भर रहना पड़ेगा। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और राज्य सरकार के प्रयासों को दिया।राज्य सरकार का मानना हैं,कि मेडिकल शिक्षा के विस्तार से आने वाले वर्षों में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी तथा प्रदेश में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी।












