Nexis News

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले सांसद चिंतामणि महाराज, छत्तीसगढ़ के विकास और सुरक्षा समेत अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

न्यूज डेस्क,नई दिल्ली,12जुलाई2026

सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सांसद चिंतामणि महाराज ने,शनिवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से आत्मीय शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ के विकास, सुरक्षा, सुशासन और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री से मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।मुलाकात के दौरान चिंतामणि महाराज ने कहा,कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मजबूत नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक अभियान चलाए गए हैं।

इसके सकारात्मक परिणाम अब सुदूर वनांचल क्षेत्रों में दिखाई दे रहे हैं,जहां शांति और सुरक्षा का वातावरण मजबूत हुआ हैं,तथा विकास कार्यों को नई गति मिली हैं।उन्होंने कहा,कि जिन क्षेत्रों में पहले विकास कार्य प्रभावित होते थे, वहां अब सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार तेजी से हो रहा हैं। इससे स्थानीय लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ हैं, और वे मुख्यधारा से जुड़कर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।सांसद चिंतामणि महाराज ने छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और जनकल्याण के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!