Nexis News

छात्रावासों में लगा स्वास्थ्य शिविर,170 छात्र-छात्राओं का हेल्थ चेकअप, स्वास्थ्य जागरूकता पर भी दिया गया जोर

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,17जुलाई 2026

जिले के स्कूलों और छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रहा हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में वाड्रफनगर विकासखंड के,कन्या एवं बालक छात्रावास चलगली तथा जनकपुर में आयोजित शिविर में 170 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।🟠विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य जांच

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यार्थियों का, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श दिया। जिन छात्र-छात्राओं में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पाई गईं, उन्हें मौके पर ही निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही जरूरतमंद विद्यार्थियों को आगे के उपचार के लिए आवश्यक सलाह भी दी गई।

🟠एनीमिया, पोषण और स्वच्छता पर किया गया जागरूक

स्वास्थ्य शिविर के दौरान विद्यार्थियों को संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, एनीमिया से बचाव, मासिक धर्म स्वच्छता, मौसमी बीमारियों की रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया,कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य बीमारियों की समय रहते पहचान कर उपचार उपलब्ध कराने के साथ-साथ बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी हैं।

🟠सभी छात्रावासों और स्कूलों में चलेगा अभियान

जिला प्रशासन ने बताया,कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले के छात्रावासों, आश्रमों और शैक्षणिक संस्थानों में नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याओं की रोकथाम में भी मदद मिल रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!