न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,19जुलाई 2026
जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलिया में,रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई हैं। मामूली विवाद के बाद शराब के नशे में धुत एक बेटे ने अपने ही पिता की लकड़ी की फाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही,पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए,आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की फाड़ी भी पुलिस ने जब्त कर ली हैं।
🟠शराब के नशे में हुआ विवाद,पिता पर किया जानलेवा हमला
पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को प्रार्थी अजय कुमार नाग ने थाना नारायणपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई,कि वह खेत में काम करने गया था। घर पर उसके माता-पिता और बड़ा भाई पूना राम नाग (35 वर्ष) मौजूद थे। शाम करीब 4 बजे सूचना मिली,कि उसके बड़े भाई ने पिता बंधु नाग (52 वर्ष) पर लकड़ी की फाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी हैं।जब परिजन घर पहुंचे तो बंधु नाग आंगन में खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़े मिले। मृतक की पत्नी ने बताया,कि आरोपी शराब पीकर घर आया था और पिता द्वारा काम-धंधा नहीं करने की बात कहने पर गुस्से में आकर हमला कर दिया।
🟠आरोपी ने पूछताछ में कबूला जुर्म
मामले की गंभीरता को देखते हुए,पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची। पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में पूना राम नाग ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया,कि पिता की बात से नाराज होकर उसने आवेश में आकर लकड़ी की फाड़ी से सिर और कनपटी पर कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई।
🟠हत्या का मामला दर्ज,आरोपी भेजा गया जेल
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की फाड़ी भी बरामद कर जब्त कर ली गई हैं।डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया, कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई हैं, और मामले की विवेचना जारी हैं।











