Nexis News

जमीन विवाद ने ली शिक्षक की जान, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार,हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा और चाकू बरामद

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,21जुलाई 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंड थाना क्षेत्र में, जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। स्कूल पढ़ाने जा रहे,एक शिक्षक की बीच रास्ते में रोककर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद फरार हुए,दोनों आरोपियों को त्रिकुंड पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और चाकू भी बरामद कर लिया हैं।पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 56/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(2) एवं 3(5) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।

🟠पुराने जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़

पुलिस के अनुसार प्रार्थी जय सिंह जगते ने रिपोर्ट दर्ज कराई,कि उनके परिवार और आरोपियों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।20 जुलाई 2026 की सुबह उनके बड़े भाई जयकरण जगते अपने मोटरसाइकिल से धर्मनी स्कूल पढ़ाने जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम राधानगर के पास पहले से घात लगाए बैठे हरिमोहन जगते और बुजमोहन जगते ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।

आरोप हैं,कि दोनों ने जमीन विवाद को लेकर पहले जयकरण को मोटरसाइकिल से नीचे उतारा,फिर सड़क किनारे खींचकर ले गए और हथौड़े एवं धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण जयकरण जगते की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए।

🟠24 घंटे में पुलिस ने सुलझाया मामला

घटना की सूचना मिलते ही त्रिकुंड थाना पुलिस सक्रिय हुई। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू करते हुए,आरोपियों की तलाश की। लगातार दबिश के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई,जहां उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने, दोनों आरोपियों को 21 जुलाई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर रामानुजगंज न्यायालय में पेश किया।

🟠गिरफ्तार आरोपी

🔸️बुजमोहन जगते, निवासी ग्राम राधानगर, थाना त्रिकुंड, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज

🔸️हरिमोहन जगते, निवासी ग्राम राधानगर, थाना त्रिकुंड, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!