न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,21जुलाई 2026
सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से,पालन सुनिश्चित करने के लिए सरगुजा पुलिस का ड्रंक एंड ड्राइव अभियान लगातार जारी हैं। इसी क्रम में यातायात शाखा और थाना बतौली पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चला रहे, एक स्कॉर्पियो चालक और दो मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए,उन्हें न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने तीनों वाहन चालकों पर ₹10-10 हजार का अर्थदंड लगाया। इस प्रकार कुल ₹30 हजार का जुर्माना वसूला गया।
🟠ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में धुत मिला स्कॉर्पियो चालक
डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे,विशेष अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने CG-29-A-6290 नंबर की स्कॉर्पियो को रोककर चालक की जांच की। चालक छत्रपति अजमले (37 वर्ष), निवासी शांतिनगर अजिरमा शराब के नशे में पाया गया। मौके पर ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में भी शराब सेवन की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
🟠बतौली में दो बाइक चालक भी नशे में मिले
थाना बतौली पुलिस द्वारा खड़धोवा रोड पर वाहन जांच के दौरान दो अलग-अलग मोटरसाइकिल चालकों को भी रोका गया। पूछताछ में उनकी पहचान समीर मिंज (19 वर्ष) और अमलेश मिंज (18 वर्ष), दोनों निवासी कछारडीह, के रूप में हुई।दोनों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
🟠 न्यायालय ने सुनाई सख्त सजा
तीनों मामलों में पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने तीनों वाहन चालकों पर ₹10-10 हजार का अर्थदंड लगाया। कुल मिलाकर ₹30 हजार का जुर्माना वसूला गया।
🟠नियम तोड़ने वालों पर आगे भी रहेगी सख्ती
सरगुजा पुलिस ने स्पष्ट किया हैं,कि सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। शराब पीकर वाहन चलाना, ओवरस्पीड, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार विशेष अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की हैं,कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा को अपनी जिम्मेदारी समझें।











