अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,24जुलाई 2026
नगर पालिका रामानुजगंज क्षेत्र में नो-एंट्री नियमों का उल्लंघन करने वाले,भारी वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए,विशेष अभियान चलाया। पूरी रात चले अभियान में कुल 41 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए ₹98,600 का शमन शुल्क वसूला गया।जिला प्रशासन द्वारा 20 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार नगर क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया था। वाहनों को पहाड़ी मंदिर चौक–महाराणा प्रताप चौक–कनहर बैरियर (झारखंड) बाईपास मार्ग से संचालित करने के निर्देश दिए गए थे, ताकि शहर में यातायात सुचारु रहे और आम नागरिकों को राहत मिल सके।
🟠आदेश की अवहेलना पर सख्त कार्रवाई
इसके बावजूद कई भारी वाहन चालक प्रतिबंधित मार्ग से शहर के भीतर प्रवेश कर रहे थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के, निर्देश पर यातायात पुलिस ने 23 जुलाई की रात विशेष जांच अभियान चलाया।अभियान के दौरान नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले ट्रकों और अन्य भारी वाहनों को रोककर चालानी कार्रवाई की गई। मौके पर ही कई वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया, जबकि कई मामलों में ऑनलाइन ई-चालान जारी किए गए।
🟠41 मामलों में हुई कार्रवाई,विशेष अभियान के दौरान
🔸️29 नो-एंट्री उल्लंघन मामलों में ₹58,000 का जुर्माना
🔸️2 सीट बेल्ट उल्लंघन मामलों में ₹1,000 का जुर्माना
🔸️10 अन्य यातायात नियम उल्लंघन मामलों में ₹39,600 का जुर्माना
🔸️इस प्रकार कुल 41 मामलों में ₹98,600 का शमन शुल्क वसूला गया।
🟠नियम तोड़ने वालों पर आगे भी होगी कार्रवाई
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया हैं,कि शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नो-एंट्री नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। भारी वाहनों का संचालन केवल निर्धारित बाईपास मार्ग से ही किया जाए। भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।












