अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,26जुलाई 2026
दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरल और समयबद्ध तरीके से, उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बलरामपुर जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल बलरामपुर में प्रत्येक शुक्रवार यूडीआईडी (Unique Disability ID) कार्ड निर्माण विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा हैं। इस पहल से अब तक 140 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड बनाया जा चुका हैं, जिससे उन्हें सरकारी सुविधाओं तक आसान पहुंच मिल रही हैं।
🟠एक ही स्थान पर पूरी होगी कार्ड निर्माण की प्रक्रिया
विशेष शिविर में दिव्यांगजनों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। जिला अस्पताल में ही चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगता का परीक्षण,आवश्यक चिकित्सकीय प्रमाणन, दस्तावेजों का सत्यापन और ऑनलाइन पंजीयन की पूरी प्रक्रिया एक ही स्थान पर पूरी की जाती हैं। इससे यूडीआईडी कार्ड जारी करने की प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बन गई हैं।
🟠यूडीआईडी कार्ड से मिलेंगे कई सरकारी लाभ
यूडीआईडी कार्ड दिव्यांगजनों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की विशिष्ट पहचान हैं। इसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त किया जा सकता हैं। इनमें प्रमुख रूप से—
सामाजिक सुरक्षा पेंशन छात्रवृत्ति योजनाएं सहायक उपकरण वितरण कौशल विकास कार्यक्रम बस एवं रेल यात्रा रियायत स्वास्थ्य एवं पुनर्वास सेवाएं अन्य विभागीय सुविधाएं शामिल हैं।
🟠दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत
जिला अस्पताल में प्रत्येक शुक्रवार नियमित रूप से, आयोजित होने वाले इस शिविर का उद्देश्य दूर-दराज़ के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले दिव्यांगजनों और स्कूली बच्चों को सुविधाजनक सेवा उपलब्ध कराना हैं। अब उन्हें विभिन्न कार्यालयों में बार-बार जाने की आवश्यकता नहीं होगी और सभी आवश्यक प्रक्रियाएं एक ही दिन में पूरी की जा सकेंगी।
🟠प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने जिले के सभी पात्र दिव्यांगजनों, उनके परिजनों, अभिभावकों, विद्यालयों के प्राचार्यों और शिक्षकों से अपील की हैं,कि जिन बच्चों अथवा व्यक्तियों का यूडीआईडी कार्ड अभी तक नहीं बना हैं,वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रत्येक शुक्रवार जिला अस्पताल बलरामपुर में आयोजित विशेष शिविर में पहुंचकर अपना पंजीयन एवं कार्ड निर्माण की प्रक्रिया पूर्ण कराएं।प्रशासन का कहना हैं,कि यूडीआईडी कार्ड बनने के बाद दिव्यांगजन विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी अनावश्यक परेशानी के समय पर प्राप्त कर सकेंगे।












