Nexis News

5 मवेशियों को क्रूरता से उत्तर प्रदेश ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार, बसंतपुर पुलिस ने किया बड़ा एक्शन

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,5अगस्त2026

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की बसंतपुर पुलिस ने, पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने ले जाई जा रही 5 भैंसों को सुरक्षित मुक्त कराया हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सभी मवेशियों को बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया हैं।

🟠मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

4 अगस्त 2026 को बसंतपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति 5 भैंसों को बेरहमी से मारते-पीटते हुए,उत्तर प्रदेश की ओर बूचड़खाने ले जा रहा हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों के साथ घेराबंदी कर आरोपी को रोक लिया। जांच के दौरान उसके कब्जे से पांचों भैंसों को बरामद कर सुरक्षित जब्त कर लिया गया।

🟠₹2,500 के लिए कर रहा था मवेशियों की तस्करी

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान उमेश कुमार यादव (32 वर्ष), निवासी ग्राम कुंदी, थाना बसंतपुर के रूप में बताई। उसने खुलासा किया,कि उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति के कहने पर वह मवेशियों को हांककर ले जा रहा था और इसके बदले उसे ₹2,500 मिलने थे। पुलिस अब इस मामले में फरार दूसरे आरोपी की तलाश कर रही हैं।

🟠न्यायालय में पेश, फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 128/2026 दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!