न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,5अगस्त2026
सरगुजा पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए,ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए तीन वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई की हैं। शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़े गए दो मोटरसाइकिल चालकों और एक सूमो चालक के, खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां तीनों पर ₹10-10 हजार, कुल ₹30 हजार का अर्थदंड लगाया गया।
🟠ब्रेथ एनालाइजर से जांच में तीनों चालक मिले नशे में
डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देशन में यातायात शाखा द्वारा चलाए जा रहे,विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर तीन वाहन चालकों को रोका।कार्रवाई के दौरान सीजी-15-DX-4819 नंबर की मोटरसाइकिल चला रहे नंदूराम सिंह (20), निवासी गंगापुर, सीजी-15-EK-5839 नंबर की बाइक चला रहे अजय कुजूर (24), निवासी सुखरी, तथा सीजी-29-AC-1148 नंबर की सूमो चला रहे प्रकाश यादव (25), निवासी पोड़ी, प्रतापपुर को ब्रेथ एनालाइजर से जांचने पर तीनों शराब के नशे में पाए गए।
🟠कोर्ट ने लगाया ₹30 हजार का जुर्माना
यातायात पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने प्रत्येक चालक पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया। इस तरह तीनों मामलों में कुल ₹30,000 का अर्थदंड वसूल किया गया।
🟠यातायात नियम तोड़ने वालों पर जारी रहेगी कार्रवाई
सरगुजा पुलिस ने स्पष्ट किया हैं,कि सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीड, बिना हेलमेट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की हैं,कि शराब पीकर वाहन चलाने से बचें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।












