Nexis News

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में एशिया कप 2026 में दिखाएंगी दम

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,6अगस्त2026

छत्तीसगढ़ के लिए खेल जगत से बड़ी खुशखबरी आई हैं। बिलासपुर स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की दो प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी मधु सिदार और गीता यादव का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ हैं। दोनों खिलाड़ी 30 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक चीन के मोकी में, आयोजित होने वाले जूनियर महिला हॉकी एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।उपमुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने वीडियो कॉल के माध्यम से दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए,उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं और प्रतियोगिता की तैयारियों की जानकारी भी ली।

🟠खेलो इंडिया सेंटर से टीम इंडिया तक

दोनों खिलाड़ी बिलासपुर स्थित प्रदेश की पहली आवासीय खेल अकादमी में मुख्य प्रशिक्षक अजीत लकड़ा और वरिष्ठ प्रशिक्षक राकेश टोप्पो के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार और संचालक तनुजा सलाम ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

🟠मधु सिदार: जशपुर के गांव से अंतरराष्ट्रीय मंच तक

जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के पोंगरो गांव की रहने वाली मधु सिदार किसान परिवार से हैं। उन्होंने सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप, स्कूल नेशनल, सब-जूनियर इंटर जोन चैंपियनशिप और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। अप्रैल 2026 से वह बेंगलुरु में भारतीय जूनियर टीम के साथ प्रशिक्षण ले रही हैं।

🟠गीता यादव के पास अंतरराष्ट्रीय अनुभव

कबीरधाम जिले के बोड़ला की गीता यादव ने हॉकी का प्रारंभिक प्रशिक्षण कोच शिवा चौहान से प्राप्त किया। वह भारतीय जूनियर टीम के साथ नीदरलैंड-बेल्जियम (2024), अर्जेंटीना (2025) और इंग्लैंड-स्कॉटलैंड (2026) के अंतरराष्ट्रीय दौरों का हिस्सा रह चुकी हैं। उनका अनुभव एशिया कप में भारतीय टीम के लिए अहम साबित हो सकता हैं।दोनों खिलाड़ियों के चयन से छत्तीसगढ़ में हॉकी प्रतिभाओं को नई पहचान मिली हैं। यह उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!