Nexis News

राष्ट्रपति भवन से मिला स्वतंत्रता दिवस समारोह का निमंत्रण, धमतरी की बेटी रेणुका गोस्वामी को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी बधाई

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,6अगस्त2026

धमतरी जिले के ग्राम नवागांव की बेटी रेणुका गोस्वामी को आगामी 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में, आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिला हैं। इस उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने उन्हें, हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।उपमुख्यमंत्री ने कहा,कि यह सम्मान केवल रेणुका गोस्वामी की मेहनत और प्रतिभा का नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की बेटियों, ग्रामीण युवाओं और कौशल विकास की सफलता का भी राष्ट्रीय सम्मान हैं।

🟠कौशल विकास से बदली जिंदगी

रेणुका गोस्वामी ने वर्ष 2018 में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY) के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने कॉर्पोरेट क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और निरंतर मेहनत व कौशल के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई।वर्तमान में वे रायपुर की एक निजी कंपनी में एचआर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं,और लगभग 40 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन प्राप्त कर रही हैं। उनकी सफलता से परिवार की आर्थिक स्थिति में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ हैं।

🟠 लाखों युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा,कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को कौशल विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।उन्होंने कहा,कि रेणुका गोस्वामी की सफलता इस बात का प्रमाण हैं,कि सही मार्गदर्शन, कौशल प्रशिक्षण और दृढ़ संकल्प के बल पर ग्रामीण क्षेत्रों के युवा भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रपति भवन में रेणुका गोस्वामी की उपस्थिति प्रदेश की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!