अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,5अगस्त2026
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 17 अगस्त को जिला, स्तरीय वृहद निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से जनपद पंचायत सभाकक्ष, बलरामपुर में लगेगा।रोजगार मेले में निजी कंपनियों द्वारा 301 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। 10वीं, 12वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और स्नातक उत्तीर्ण युवा इसमें शामिल हो सकेंगे। चयन सीधे साक्षात्कार के माध्यम से होगा।
फिटर, इलेक्ट्रिशियन, साइट सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, फील्ड ऑफिसर, रिपोर्टर, ब्यूरो चीफ, सर्विस इंचार्ज और स्टोर इंचार्ज समेत विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो सहित जरूरी दस्तावेजों की मूल एवं छायाप्रति लेकर रोजगार मेले में पहुंच सकते हैं।












