Nexis News

वंदे मातरम के सामूहिक गायन से गूंजा संयुक्त जिला कार्यालय, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,10अगस्त2026

संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को, आयोजित समय-सीमा की बैठक की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गायन से हुई। जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत का गायन कर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया।बैठक में हर घर तिरंगा अभियान, स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों, सीएम हेल्पलाइन, पारस पोर्टल और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता वाले कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

🟠17 अगस्त तक होंगे हर घर तिरंगा और वंदे मातरम से जुड़े कार्यक्रम

जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने हर घर तिरंगा एवं राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में,17 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों से आम नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के लिए प्रेरित करने को कहा।उन्होंने कहा,कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने और कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।🟠13 अगस्त को होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह का फाइनल रिहर्सल

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए,जिला पंचायत सीईओ ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं 12 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला मुख्यालय बलरामपुर में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह का फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त 2026 को सुबह 8:30 बजे पुलिस ग्राउंड, बलरामपुर में होगा।उन्होंने सभी संबंधित कार्यालय प्रमुखों और अधिकारी-कर्मचारियों को फाइनल रिहर्सल में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

🟠बारिश में सड़कों पर गड्ढों का तत्काल हो भराव

सड़क निर्माण एवं संधारण एजेंसियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए,जिला पंचायत सीईओ ने कहा,कि बारिश के दौरान सड़कों पर गड्ढों के कारण आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को गड्ढों का तत्काल भराव कराने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की आवश्यक मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा,कि आमजन की सुविधा और सुरक्षित आवागमन प्रशासन की प्राथमिकता हैं। बारिश से खराब हुई सड़कों को तत्काल दुरुस्त कर चलने योग्य बनाया जाए। अधिकारियों को मौके पर जाकर सड़कों की स्थिति की निगरानी करने और प्रमुख एवं ग्रामीण मार्गों पर आवागमन बाधित न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।🟠सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण प्राथमिकता

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत सीईओ ने कहा,कि सीएम हेल्पलाइन शासन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने लंबित शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग और फॉलोअप करते हुए त्वरित कार्रवाई करने को कहा, ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी न हो।

🟠पारस पोर्टल की प्रगति की समीक्षा

बैठक में पारस पोर्टल की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को पोर्टल पर निर्धारित कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने वीबी-जी रामजी के तहत सभी ग्राम पंचायतों में कार्य सुनिश्चित करने, एग्रीस्टैक पंजीयन में तेजी लाने तथा डीएससी सहित अन्य प्राथमिकता वाले कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग और आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्य पूरा करने तथा जिले की रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।🟠31 योजनाओं से पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ

सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की समीक्षा करते हुए, जिला पंचायत सीईओ ने कहा,कि अभियान के तहत 31 योजनाओं से पात्र परिवारों को सैचुरेट किया जाना हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र परिवार शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।इस दौरान जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण एवं एएनसी पंजीयन, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र तथा मतदाता पहचान पत्र से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई।

🟠आयुष्मान कार्ड की रैंकिंग में जिले ने हासिल की बड़ी छलांग

आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन कार्ड की प्रगति की समीक्षा के दौरान बताया गया,कि नियमित मॉनिटरिंग, फॉलोअप और विभागीय समन्वय से तीन दिवसीय महाअभियान के माध्यम से जिले ने 22वें स्थान से, दूसरे स्थान तक पहुंचकर उल्लेखनीय प्रगति हासिल की हैं।जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को निरंतर निगरानी और सामूहिक प्रयासों से आयुष्मान एवं वय वंदन कार्ड के कार्यों में और तेजी लाने तथा जिले को अग्रणी स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए।बैठक में समय-सीमा प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ ने लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने तथा न्यायालयीन प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, चेतन बोरघरिया, प्रमोद गुप्ता सहित अनुविभागीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!