अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,15अगस्त2026
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बलरामपुर पुलिस ग्राउंड में,आयोजित जिला स्तरीय समारोह में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के साथ ही कार्यक्रम में राष्ट्रगान हुआ और पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।कार्यक्रम बलरामपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा हैं। समारोह में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद हैं।
🟠स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा उत्साह
समारोह के दौरान पुलिस एवं विभिन्न टुकड़ियों द्वारा परेड प्रस्तुत की जा रही हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में देशभक्ति और राष्ट्र गौरव का माहौल नजर आ रहा हैं।












