गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ बलरामपुर में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,15अगस्त2026

देश की आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस बलरामपुर जिले में,गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में,सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश पढ़कर सुनाया।समारोह की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि सांसद चिंतामणि महाराज ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इसके बाद सांसद ने कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के साथ परेड का निरीक्षण किया।मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस दौरान तिरंगे के प्रतीक रंगों वाले गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। पूरा परिसर वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।

🟠शहीद परिवारों का किया गया सम्मान

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सांसद चिंतामणि महाराज ने शहीद परिवारों से मुलाकात कर उन्हें,साल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान श्रीलंका शांति सेना में शहीद स्व. लाजरूस मिंज, नक्सली मुठभेड़ में शहीद स्व. नबोर कुजूर, रानीबोदली बीजापुर में शहीद स्व. महेश पैकरा, नक्सली मुठभेड़ में शहीद स्व. अनिल खलखो, नारायणपुर बस्तर में शहीद स्व. मनाज रूल, थाना पांकी जिला तालेहार में उग्रवादी मुठभेड़ में शहीद स्व. मसीह भूषण लकड़ा और सियाचिन ग्लेशियर में शहीद स्व. रामसाय भगत के परिजनों को सम्मानित किया गया।🟠बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, रेड क्रॉस सोसायटी अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, वनमंडलाधिकारी आलोक वाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, आर.एन. पांडेय, प्रमोद गुप्ता, चेतन बोरघरिया, अभिषेक गुप्ता, नगरपालिका अध्यक्ष लोधीराम एक्का, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, जनपद अध्यक्ष सुमित्रा चेरवा, उपाध्यक्ष बबली देवी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भानू प्रकाश दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें