जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,17अगस्त2026

समय-सीमा की बैठक के बाद कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने,साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं और मांगें गंभीरतापूर्वक सुनीं। जनदर्शन में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए।

कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को, नियमानुसार शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा,कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान हो, ताकि आवेदकों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया,कि आवेदनों के निराकरण के बाद इसकी जानकारी संबंधित आवेदकों को भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें