संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,17अगस्त2026
सावन मास की पावन बेला और नागपंचमी के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय और परिवार के सदस्यों के साथ,अपने गृहग्राम बगिया स्थित श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के साथ छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।मैनी नदी के सुरम्य तट पर स्थित श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में 17 से 19 अगस्त तक एक लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन का तीन दिवसीय विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री साय और कौशल्या साय ने, श्रद्धालुओं के साथ स्वयं पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया और विधि-विधान से पूजन एवं अभिषेक किया।
वैदिक मंत्रोच्चार और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नागपंचमी और पवित्र सावन मास की शुभकामनाएं देते हुए कहा,कि सावन भगवान शिव की आराधना का विशेष अवसर हैं। भगवान भोलेनाथ लोकमंगल और कल्याण के प्रतीक हैं। उन्होंने कामना की,कि महादेव की कृपा प्रदेश के प्रत्येक परिवार पर बनी रहे, किसानों के खेत-खलिहान समृद्ध हों और छत्तीसगढ़ में सुख, शांति एवं खुशहाली निरंतर बढ़ती रहे।मुख्यमंत्री ने कहा,कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति और परमात्मा के प्रति श्रद्धा का अद्भुत समन्वय हैं। नदियां, वन, पर्वत और जीव-जगत हमारी आस्था एवं जीवन परंपरा के अभिन्न अंग हैं। सावन में शिव आराधना हमें प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, लोककल्याण और सेवा का संदेश देती हैं।
🟠आस्था और भक्ति का केंद्र बना श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर
तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर और आसपास के क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर भगवान भोलेनाथ की आराधना कर रहे हैं।आयोजन के दौरान पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन, अभिषेक, आरती, पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। 17 अगस्त को प्रथम दिन पार्थिव शिवलिंग निर्माण के साथ पूजन-अभिषेक, आरती और प्रसाद वितरण किया गया। 18 अगस्त को भी पूजन एवं अभिषेक के बाद आरती और प्रसाद वितरण होगा। तीन दिवसीय अनुष्ठान का समापन 19 अगस्त को विशेष पूर्णाहुति के साथ होगा।
🟠एक लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग के निर्माण का संकल्प
इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में एक लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग के निर्माण और पूजन का संकल्प लिया गया हैं। श्रद्धालु सामूहिक रूप से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं। इस सामूहिक शिव आराधना के माध्यम से प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि,शांति एवं लोककल्याण की कामना की जा रही हैं।तीन दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान से बगिया और आसपास का क्षेत्र शिवभक्ति में सराबोर हैं। मैनी नदी के तट पर वैदिक मंत्रोच्चार, शिव आराधना और श्रद्धालुओं के जयघोष के बीच श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर आस्था और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बना हुआ हैं।












