औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,17अगस्त2026

नवा रायपुर अटल नगर अब केवल आधुनिक प्रशासनिक राजधानी के रूप में नहीं,बल्कि निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा हैं। सुनियोजित शहरी विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक अधोसंरचना के साथ यहां टेक्सटाइल, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, आईटी और MSME जैसे क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा हैं।🟠टेक्सटाइल पार्क से हजारों रोजगार की उम्मीद

नवा रायपुर के लेयर-2 स्थित ग्राम कुर्रू में टेक्सटाइल पार्क विकसित किया जा रहा हैं। परियोजना के लिए CSIDC को 100 एकड़ भूमि आवंटित की गई हैं। स्विफ्ट टेक्सटाइल प्राइवेट लिमिटेड ने जून 2026 में 235 करोड़ रुपए के निवेश से गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमिपूजन किया हैं,जिससे करीब 4,650 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद हैं।वहीं पुनीत क्रिएशन के साथ 175 करोड़ रुपए के निवेश का समझौता हुआ हैं। इन परियोजनाओं को मिलाकर टेक्सटाइल पार्क में लगभग 10 हजार रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य हैं।

🟠132 एकड़ में फार्मा पार्क

नवा रायपुर के सेक्टर-22 में 132 एकड़ भूमि पर फार्मा पार्क विकसित किया जा रहा हैं। इसमें लगभग 2,000 करोड़ रुपए के निवेश और करीब 1,400 रोजगार सृजन का लक्ष्य हैं। टोरेंट फार्मा, एविला फार्मास्युटिकल्स और विटालिस हेल्थ के साथ कुल 735 करोड़ रुपए के एमओयू किए जा चुके हैं।

🟠इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर को बढ़ावा

इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में भी नवा रायपुर में, निवेश बढ़ रहा हैं। यश फैंस ने 110 करोड़ रुपए के निवेश से होम अप्लायंसेज निर्माण इकाई शुरू की हैं। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक कॉमन फैसिलिटी सेंटर को भारत सरकार से मंजूरी मिल चुकी हैं,जहां PCB प्रोटोटाइपिंग, 3D प्रिंटिंग और EMC टेस्टिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंजीनियरिंग आधारित SEZ को भी मंजूरी मिली हैं। इसमें पॉलीमेटेक इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा 5G और 6G तकनीक के लिए GaN आधारित सेमीकंडक्टर चिप्स के उत्पादन की योजना हैं।

🟠MSME क्षेत्र बनेगा औद्योगिक विकास की रीढ़

नवा रायपुर का औद्योगिक विकास बड़े निवेशों तक सीमित नहीं हैं। सेक्टर-05 में विनिर्माण उद्योगों के लिए भूमि आवंटित की गई हैं। यहां वर्तमान में 1,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा हैं,जबकि भविष्य में 12 हजार से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना हैं।MSME क्षेत्र के विस्तार से स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा मिलने के साथ बड़े उद्योगों के लिए सहायक औद्योगिक नेटवर्क विकसित होने की उम्मीद हैं।

🟠AI डेटा सेंटर और IT इकोसिस्टम से डिजिटल अर्थव्यवस्था को गति

नवा रायपुर में डिजिटल और तकनीकी क्षेत्र को भी विस्तार दिया जा रहा हैं। सेक्टर-22 में CBD रेलवे स्टेशन के पास करीब 1,000 करोड़ रुपए की लागत से AI आधारित डेटा सेंटर पार्क विकसित किया जा रहा हैं। RackBank करीब 13.5 एकड़ क्षेत्र में इसे विकसित कर रही हैं। इसके अलावा CtrlS भी नवा रायपुर में डेटा सेंटर स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।शहर में 2,000 सीटों वाला प्लग एंड प्ले IT इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया गया हैं,जहां Square Business Services, Vrize India और Vision Plus जैसी कंपनियां काम कर रही हैं।

🟠निवेश से रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी गति

नवा रायपुर में टेक्सटाइल, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स, MSME, IT, डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर जैसे अलग-अलग क्षेत्रों का विकास शहर की अर्थव्यवस्था को विविधता प्रदान कर रहा हैं। औद्योगिक गतिविधियों के साथ परिवहन, लॉजिस्टिक्स और सहायक सेवाओं के विस्तार की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं। CBD रेलवे स्टेशन के साथ सेक्टर-1 और सेक्टर-40 में आधुनिक लॉजिस्टिक्स हब प्रस्तावित हैं।इन परियोजनाओं से युवाओं के लिए उत्पादन, तकनीकी सेवाओं, प्रबंधन और कौशल आधारित क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर तैयार होने की उम्मीद हैं। इस तरह नवा रायपुर की औद्योगिक विकास यात्रा केवल निवेश और कारखानों तक सीमित नहीं हैं,बल्कि रोजगार आधारित आर्थिक विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें