न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,18अगस्त2026
गांधी नगर थाना क्षेत्र में ट्यूशन से घर लौट रही करीब 13-14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को,ऑटो चालक द्वारा कथित तौर पर गलत नीयत से सुनसान इलाके में ले जाने का मामला सामने आया हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, छात्रा ट्यूशन के बाद ऑटो से अपने घर लौट रही थी। आरोप हैं,कि ऑटो चालक नशे की हालत में बच्ची को घर छोड़ने के बजाय कॉलेज ग्राउंड की ओर ले गया। सुनसान इलाके में पहुंचने के बाद छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
🟠चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने रोका ऑटो
छात्रा की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों और ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर ऑटो को रोक लिया। इसके बाद बच्ची को सुरक्षित ऑटो से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट भी की।घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। नाबालिग छात्रा के बयान और घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं। आरोपी ऑटो चालक पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।












