सूरजपुर पुलिस ने ली नशामुक्ति की राष्ट्रीय शपथ,नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प

न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,18अगस्त2026

नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सूरजपुर पुलिस ने मंगलवार को, नशामुक्ति की राष्ट्रीय शपथ ली। पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने अधिकारियों और जवानों को शपथ दिलाई।इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने, समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने और विशेष रूप से युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

🟠थाना-चौकी स्तर पर भी दिलाई गई शपथ

जिला मुख्यालय के अलावा सूरजपुर जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने भी अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्ति की राष्ट्रीय शपथ दिलाई। पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ सामूहिक रूप से जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

🟠नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ जागरूकता भी जरूरी

पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने कहा,कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता, बल्कि इससे परिवार और समाज पर भी गंभीर असर पड़ता हैं। उन्होंने कहा,कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के साथ जनजागरूकता और समाज की सामूहिक भागीदारी भी बेहद जरूरी हैं।उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों से आम नागरिकों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने और युवाओं को नशे से दूर रखने के प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।सूरजपुर पुलिस ने नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी बढ़ाने और नशे के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें