अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,20अगस्त2026
जिले के चौकी डिंडो क्षेत्र में बैल को मारकर खाने के मामले में पुलिस ने,चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए,उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रामानुजगंज में पेश किया।पुलिस के अनुसार,बैकुण्ठपुर निवासी दशरथ सिंह ने चौकी डिंडो में रिपोर्ट दर्ज कराई थी,कि करीब एक माह पहले उसने अपने एक बैल को चराने के लिए रामगुलाब कोरवा को दिया था।
बाद में 13 अगस्त को ग्राम महादेवपुर निवासी रामलोचन पंडो ने उसे जानकारी दी,कि उसके बैल को रामगुलाब कोरवा सहित अन्य लोगों ने मारकर खा लिया हैं।इसके बाद 18 अगस्त को दशरथ सिंह कुछ ग्रामीणों के साथ रामगुलाब कोरवा के घर पहुंचा और पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में बैल को मारकर खाने की बात सामने आई। शिकायत के आधार पर चौकी डिंडो पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
🟠चार आरोपी गिरफ्तार
विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में अपराध के साक्ष्य मिलने पर,चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में रामगुलाब कोरवा (56), सुदर्शन कोरवा (58), रामप्रसाद कोरवा (57) और सम्पतिया कोरवा (41) शामिल हैं। सभी आरोपी बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के डिंडो क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 399, 3(5) बीएनएस, छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत कार्रवाई की हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रामानुजगंज में पेश किया जा रहा हैं।
🟠पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, सहायक उप निरीक्षक रामलगन सिंह सहित आरक्षक रामपुकार सिंह, तेजूराम, शिवभजन सिंह पोर्चे और डीएसएफ नंदलाल गोस्वामी की टीम की सराहनीय भूमिका रही।












